20.1 C
Delhi
Saturday, February 28, 2026

किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित 

किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित 

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के जमदहां बाजार में बुधवार को ओम एग्रीक्लीनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर द्वारा किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 113 किसानों ने पंजीकरण कर उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। गोष्ठी के दौरान लकी ड्रा के माध्यम से किसानों को विभिन्न उपहार वितरित कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।
कृषि यंत्रों की बुकिंग पर विशेष छूट दिए जाने से किसानों ने भूसा मशीन, लेजर लेवलर, रोटावेटर, सुपर सीडर, मेड़बंदी मशीन जैसे आधुनिक उपकरणों की बुकिंग कराई। यंत्र बुक करने वाले किसानों को एलईडी टीवी, स्प्रे पम्प और वाटर कूलर जैसे आकर्षक उपहार लकी ड्रा के माध्यम से प्रदान किए गए। कंपनी की ओर से सभी कृषि यंत्र रियायती दरों पर उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम के आयोजक एवं प्रोपराइटर सुजीत राजभर ने आगंतुक किसानों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार की गोष्ठियां किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का माध्यम बनती हैं, ये किसानों को जागरुक करने का शसक्त माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन एग्रिजोन कम्पनी के जीएम लाइजनिंग बीएन मिश्रा ने किया।मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित एग्रिजोन कम्पनी के यूपी हेड महावीर सिंह ने किसानों को तकनीकी एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि मजदूरों की कमी तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में खेती को आधुनिक मशीनों की ओर स्थानांतरित करना समय की मांग है।वैज्ञानिक पद्धतियों एवं आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रयोग से उत्पादन लागत घटेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार सरोज एडीओ कृषि, शमसाद अहमद, अश्वनी कुमार, मो. दानिश, मोहनलाल बिन्द, हर्षित वर्मा, दिनेश राजभर, आनंद राय, रंजीत सिंह, एडवोकेट रिंकू मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सपंन्न

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सपंन्न खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार  तहलका 24x7                 होली...

More Articles Like This