त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सपंन्न

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सपंन्न

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
               होली और रमजान पर्व को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाई-चारा के साथ त्योहार मनाने की लोगों से अपील की गई।
इस दौरान उप जिलाधिकारी ने होलिका दहन, होली जुलूस आदि की जानकारी ली, होली जुलूस के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय ने विस्तृत जानकारी दी।त्योहार को लेकर नगर की साफ-सफाई के मुद्दे पर चेयरमैन वसीम अहमद ने भरोसा दिलाया की समय से पूर्ण कर लिया जाएगा।
सहायक पुलिस अधीक्षक सृष्टि जैन तथा क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।बैठक में नायब तहसीलदार राहुल सिंह, व्यापार मण्डल नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, सैय्यद ताहिर, शांतिभूषण मिश्र, मो. असलम खान, कपूरचंद्र जायसवाल, मनीष गुप्ता, इलियास मोनू समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Previous articleचल-अचल संपत्ति का विवरण न देने वाले राज्‍यकर्मियों को 10 मार्च को मिलेगा जनवरी का वेतन
Next articleहोली पर्व पर अब नहीं सुनाई देते फाग के गीत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?