29.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

खेत में लगे बाढ़ के करेंट से मृत दंपति में पत्नी की लाश नौवें दिन नहर से बरामद, पति के शव तलाश जारी

खेत में लगे बाढ़ के करेंट से मृत दंपति में पत्नी की लाश नौवें दिन नहर से बरामद, पति के शव तलाश जारी

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7.                                                              बिशुनपुर ग्राम पंचायत के मलूकपुर गांव में खेत की सिंचाई करते समय फसल सुरक्षा के लिए विद्युत करेंट प्रवाहित नंगे तार के बाढ़ की चपेट में आकर मृत दंपति के मामले में घटना के नौवें दिन पुलिस ने पत्नी का शव नहर से बरामद कर लिया है। वहीं पति के शव की तलाश कराई जा रही है।घटना में पुलिस ने बगल के चार चकदारों के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपित को जेल भी भेज दिया है।

लेकिन शव बरामद करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। पत्नी का शव मिलने के बाद पुलिस और अधिक सक्रियता से पति का शव तलाशने में जुटी हुई है। बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।गांव निवासी रामचरित्तर गौतम -(58) अपनी पत्नी किस्मत्ती देवी (56) के साथ गत 5 जनवरी को घर से लगभग चार सौ मीटर दूर खेत में सिंचाई करने गए थे। जहां से दंपति गायब हो गए।

घटना की छानबीन पुलिस कर रही थी। तभी उन्हें जानकारी हुई कि बगल गांव अकबरपुर निवासी पूर्व प्रधान कमलेश सिंह व उनके भाइयों का दंपत्ति जिस खेत कि सिंचाई कर रहे थे उसी से सटा खेत है। जिसकी सुरक्षा के लिए नंगे तार की बाढ़ घेर कर उसमें विद्युत करेंट प्रवाहित किया गया था। उधर गायब दंपति की पुत्री सरिता ने भी थाने में तहरीर देकर ऐसा ही आरोप लगाया था। पुलिस सक्रिय होकर उनकी तलाश शुरु कर दी। 7 जनवरी को आरोपित पूर्व प्रधान कमलेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने स्वीकार किया कि रविवार की सुबह तार में प्रवाहित करेंट से दंपति के मौत की जानकारी होते ही हमारे हाथ पांव फूल गए।

हम अपने भाई संग भागते हुए मौके पर पहुंचे। कानून के भय से साक्ष्य छुपाने के लिए दोनों शव‌ को वाहन में लाद सरपतहां थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव की नहर में फेंक दिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें चलान‌ न्यायालय भेज दिया गया था।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस लगातार शवों की तलाश कर रही थी। नहर का पानी भी रोक दिया गया था। सोमवार को वहां से लगभग दो किमी दूर शेखाईं गांव में नहर से किस्मत्ती देवी का शव बरामद कर लिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This