विकसित यूपी, समर्थ यूपी कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गिरीशचंद्र

विकसित यूपी, समर्थ यूपी कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गिरीशचंद्र

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
                नगर पंचायत खेतासराय में शुक्रवार को विकसित उत्तर प्रदेश-समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 विषय पर जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसके माध्यम से प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए नागरिकों से सुझाव प्राप्त करना और उन्हें राज्य के विकास अभियानों से जोड़ना रहा।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव उपस्थित रहे।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश 2047 तक एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य के रुप में उभरने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, उद्योग और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में जनता की राय और भागीदारी इस अभियान की आत्मा है। मंत्री श्री यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में उत्तर प्रदेश की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि उत्तर प्रदेश सुझाव पोर्टल के माध्यम से अपने विचार और सुझाव साझा करें, जिससे योजनाओं को जनता की जरुरतों के अनुसार और प्रभावी बनाया जा सके।कार्यक्रम में चेयरमैन वसीम अहमद, उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, मण्डल महामंत्री मनीष गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ मिश्रा, जगदम्बा प्रयास पाण्डेय, कपूरचन्द  जायसवाल, डॉ. रामसूरत बिन्द, एडवोकेट कुसुम सिंह, पिंटू, सभासद अमित सोनकर, शैलेश यादव आदि उपस्थित रहे।
Previous articleट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत
Next article18 दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?