44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

गरीबों को मदद के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस : अशोक 

गरीबों को मदद के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस : अशोक 

# सर सैयद अहमद इंटर कालेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम 

शाहगंज।
रविशंकर वर्मा
तहलका 24×7
           क्षेत्र के सबरहद तालीमाबाद स्थिति सरसैयद अहमद इंटर कालेज में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया गया। 9 नवंबर को नागरिकों के लिए उचित, निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने व जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है।
विधिक सहायक शाहगंज अशोक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस सर्वोच्च न्यायालय की ओर से समाज के गरीब और कमजोर वर्ग को सहायता, समर्थन प्रदान करने के लिए किया गया है। मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का सदस्य, संविधान के अनुच्छेद 23 में मानव दुर्व्यवहार का शिकार व्यक्ति, महिला या बालक, मानसिक रोगी या विकलांग व्यक्ति, अनपेक्षित अभाव जैसे बहुविनाश, जातीय हिंसा, जातीय अत्याचार, बाढ़, सूखा, भूकंप, औद्योगिक श्रमिक, औद्योगिक संकट के शिकार, कारागृह, किशोर, मनोचिकित्सा अस्पताल, मनोचिकित्सीय परिचर्या, गृह में अभिरक्षा में रखे गए लोग, ट्रांसजेंडर समुदाय से संबंधित, ऐसे व्यक्ति जिसकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम हो, एचआईवी या एड्स से पीड़ित व्यक्ति मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने का अधिकार रखते हैं।
विधिक सेवा प्राप्त करने के हकदार व्यक्ति सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं। कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की ओर से मुफ्त कानूनी सलाह व सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 जारी किया गया है। प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद नईम ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मिर्जा जरियाब बेग ने किया।
इस मौके पर विधिक सहायक अधिकारी महंत राम, शिशिर यादव, मोहम्मद असद खान, आनंद सिंह, मोहम्मद शिराज, हसनैन नियाजी, अहसन अंसारी, मिर्ज़ा शमीम बेग, दीलीप कुमार, खुर्शीद, राम मिलन, राहुल, लालमन, विनय कुमार समेत समस्त विद्यालय अध्यापक समेत कर्मचारी मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37426318
Total Visitors
810
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This