32.1 C
Delhi
Monday, September 15, 2025

गली मोहल्ले में शराब की दुकान खोलकर स्कूल बंद कर रही है भाजपा सरकार: स्वामी प्रसाद

गली मोहल्ले में शराब की दुकान खोलकर स्कूल बंद कर रही है भाजपा सरकार: स्वामी प्रसाद

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
             अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या ने नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित बाईपास तिराहे पर सोमवार को संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा को संबोधित करते हुए केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर खूब प्रहार किया।श्री मौर्या यात्रा के छठवें चरण की शुरुआत करते हुए कहा कि सरकार के पास समय और पैसा सबकुछ है, लेकिन नीयत खराब है।
सरकार स्कूलों को बंद कर रही है और शराब की दुकानें गली मोहल्ले में खोल रही है। कहा जिस देश में स्कूलों को बंद किया जाएगा, शिक्षा का मखौल बनाया जाएगा वो देश कभी तरक्की नही कर सकता, उसे बदहाली से कोई नही बचा सकता।केन्द्र की मोदी सरकार पर तंज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री से देश की जनता को काफी उम्मीद थी, लेकिन मोदी सरकार ने जनता की कोई फिक्र न करते हुए अपने मित्र अडानी और अंबानी के कारोबार की फिक्र में लगे हैं।
एअरपोर्ट, एअरलाइंस, एलआईसी को बेचकर उनका भला कर रहे हैं। आम जनता की गाढ़ी कमाई को टैक्स के रुप में लेकर अंबानी, अडानी का भला कर रहे हैं। नवजवान  नौकरी के लिए सड़क पर लाठी खा रहा है। कहा भाजपा देश की जनता का अपमान कर रही है। संविधान की व्यवस्था तार-तार कर रही है। महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं आम बात हो गई। अपराधियों की चांदी कट रही है। भाजपा हिन्दू मुसलमान का राग अलाप रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अबूझ हालत में रिहायशी छप्पर जला, गृहस्थी का सामान खाक

अबूझ हालत में रिहायशी छप्पर जला, गृहस्थी का सामान खाक खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7            ...

More Articles Like This