अबूझ हालत में रिहायशी छप्पर जला, गृहस्थी का सामान खाक

अबूझ हालत में रिहायशी छप्पर जला, गृहस्थी का सामान खाक

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
              रविवार की रात खेतासराय क्षेत्र के एक गांव में आगजनी की घटना सामने आई, जिसमें गरीब परिवार का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय बिन्द पुत्र झूरेलाल अपने परिवार से अलग गांव से कुछ दूरी पर छप्पर डालकर रहते थे।
रोज़ी-रोटी की तलाश में अजय मुंबई में रहते हैं, जबकि घर पर उनकी पत्नी सविता अपने चार बच्चों के साथ रहती हैं।रविवार को जीवित्पुत्रिका व्रत का पूजन सम्पन्न करने के बाद परिवार भोजन कर सो गया। लगभग 12 बजे अजय का 12 वर्षीय पुत्र आलोक अचानक नींद से जागा तो उसने देखा कि छप्पर में आग लगी है। उसने तुरंत शोर मचाना शुरु कर दिया।
बच्चे की आवाज सुनते ही परिवार और आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रुप धारण कर लिया था। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक छप्पर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, भूसा सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।
Previous articleजाम के झाम से जिम्मेदार बेखबर, जनता त्रस्त
Next articleसंस्कार जीवन के हर क्षेत्र में अति आवश्यक: क्षेम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?