35.1 C
Delhi
Wednesday, June 26, 2024

गाजीपुर : आजादी के बाद अनौनी गांव को मिली सौगात

गाजीपुर : आजादी के बाद अनौनी गांव को मिली सौगात

# ब्लाक प्रमुख ने किया खड़ंजे का शिलान्यास, ग्रामीणों ने जताया आभार 

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
              सैदपुर विकास खंड क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह यादव ने शनिवार को अनौनी गांव के दो प्रमुख मार्गों को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते पर नए ईंट रखकर खड़ंजा मार्ग का शिलान्यास किया। ग्रामीणों ने आजादी के बाद पहली बार इस मार्ग का विकास होने पर धन्यवाद दिया।क्षेत्र के जिऊली देवगांव मार्ग से अनौनी गांव की भरौटी के बाद गजियां व पूरब का पूरा होकर अनौनी बाजार को जाने वाले कच्चे मार्ग से गुजरना ग्रामीणों के लिए दशकों से एक कठिन कार्य रहा है।
बरसात के दिनों में तो लोगों का इस मार्ग से गुजरना किसी परीक्षा की घड़ी से कम नहीं होता है। बीते दिनों ग्रामीणों की परेशानी का जिक्र अनौनी गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य किशन मोहन उर्फ रानू पाण्डेय ने सैदपुर ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह यादव से किया। जिस पर अधिकारियों से मिलकर श्री यादव ने अनौनी गांव में खड़ंजा मार्ग की संस्तुति दे दी। इतना ही नहीं, ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह यादव ने शनिवार को अनौनी गांव में पहुंच कर खड़ंजा मार्ग का शिलान्यास भी कर दिया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख ने कहा कि गांवों के विकास में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। अनौनी वासियों ने इस प्रयास के लिए अनौनी गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि किशन मोहन उर्फ रानू पाण्डेय को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान माधव यादव, संकटा यादव, अजीत सिंह, विजय शंकर पाण्डेय, अरविंद शर्मा, बच्चा पाण्डेय, जितेंद्र पाण्डेय, बृजेश दुबे, विवेक, महेश यादव व प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

व्यापार मंडल उपाध्यक्ष के हमलावरों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

व्यापार मंडल उपाध्यक्ष के हमलावरों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This