गाजीपुर : सिपाही की सक्रियता से महज घंटे भर में बरामद हुआ मोबाइल
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
क्षेत्र के सिधौना गाँव निवासी रोहित मिश्रा पुत्र रमाशंकर मिश्र वाराणसी जनपद के डीएवी कॉलेज में कार्यरत है, देर शाम जब रोहित अपनी ड्यूटी के उपरांत अपने घर सिधौना जा रहें थे तो इनका मोबाइल रास्ते में कहीं गिर गया।
घर पहुंचने के बाद जब रोहित अपना मोबाइल देखे तो पैंट की जेब में नहीं था काफ़ी खोजबीन के बाद ज़ब मोबाइल नहीं मिला तो रोहित तत्काल सिधौना चौकी पहुंचे और लिखित शिकायत दी।

शिकायत मिलते ही चौकी पर तैनात सिपाही कुशल त्रिपाठी द्वारा ई-मेल आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर सिधौना गांव से मात्र एक घंटे के अंदर मोबाइल बरामद कर रोहित मिश्र को सुपुर्द कर दिया गया। अपना मोबाईल पाकर रोहित ने सिपाही कों दिल से धन्यवाद दिया। वहीं शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर मात्र एक घंटे के अंदर मोबाईल बरामद कर लेने पर क्षेत्र वासियों ने सिपाही कों धन्यवाद दिया।

















