40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

गाजीपुर : नदी में डूबने से युवक की मौत, मचा हड़कंप

गाजीपुर : नदी में डूबने से युवक की मौत, मचा हड़कंप

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
            क्षेत्र अंतर्गत खानपुर निवासी प्रभात विश्वकर्मा उर्फ़ कल्लू पुत्र अरविंद विश्वकर्मा की नदी में डूबने से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घंटों प्रयास के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के खानपुर निवासी प्रभात विश्वकर्मा उर्फ़ कल्लू पुत्र अरविन्द विश्वकर्मा अपने दोस्तों संग वाराणसी जनपद के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव दर्शन करने गया था। नदी में दोस्तों के साथ नहाते समय वह डूबने लगा।उसके साथ नहा रहे दोस्त उसको डूबता देख जब तक कुछ कर पाते कि वह गहरे पानी में डूब गया। उसके संग गये दोस्तों ने शोर-गुल मचाना शुरू कर दिया।
लड़कों के आवाज को सुनकर आस-पास के मल्लाह मौके पर जुट गये और युवक की तलाश में जुट गये। वहीं मौके पर उपस्थित लोगो ने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष चौबेपुर को दी। सुचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष चौबेपुर राजीव सिंह ने युवक की तलाश शुरू करवा दी। घंटो मशक्कत के बाद प्रभात के शव को बरामद कर लिया गया। मृतक प्रभात के दोस्तों से नंबर लेकर प्रभात के परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभात के पिता अरविंद विश्वकर्मा बेटे के शव को देख दहाड़े मारकर रोने लगे। घटना की जानकारी होने पर माता संगीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। प्रभात अपने पीछे तीन बहन जूही, वंदना, निधि व एक भाई रतन को छोड़ गया। मृतक प्रभात अपनी पढ़ाई के साथ-साथ आरो प्लांट से पानी सप्लाई करता था और इलेक्ट्रॉनिक का काम कर परिवार की खर्च में मदद करता था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37409300
Total Visitors
369
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This