गाजीपुर : महिला सशक्तिकरण के लिए चलाया जागरूकता अभियान
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
बुधवार की सुबह क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को लेकर एंटी रोमियो टीम ने जागरुकता अभियान चलाकर महिलाओं व छात्रों को जागरूक किया।

एंटी रोमियो टीम प्रभारी ने बताया कि कोई परेशान करे तो तुरंत बेझिझक हेल्पलाइन पर शिकायत करें। मिशन शक्ति अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस प्रतिदिन महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान चला रही है। खानपुर थाने की महिला पुलिसकर्मियों व एंटी रोमियो टीम ने मंदिरों, बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों और प्रमुख मार्गों पर चेकिंग की जा रही।

अभियान के तहत बुधवार की सुबह भी महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं और बलिकाओं को जागरूक किया गया। टीम ने बेवजह घूमने वाले, शोहदों और मनचलों को कड़ी चेतावनी दी। नारी सुरक्षा व नारी सम्मान के लिए चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के तहत जनपद के खानपुर थाने पर गठित एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की व गाँव गाँव जाकर चौपाल के माध्यम से महिलाओ को जागरूक किया गया। साथ ही उनसे वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया।

# हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
एंटी रोमियो स्क्वाड ने छात्राओं को जागरूक किया। महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं। जिसमें वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 और सीयूजी नम्बरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। साथ ही बेवजह घूमने वाले मनचलों को कड़ी चेतावनी दी। साथ ही क्षेत्र के जमीं संदल व रजहंटी, खानपुर, उचौरी आदि दर्जन भर गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओ को जागरूक किया गया।साथ क्षेत्र स्थित विद्यालयों पर मिशन महिला सशक्तिकरण का पोस्टर लगवाया गया। इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक बलवंता, महिला कॉस्टेबल प्रिया सिंह, का. संदीप कुमार, का. कुशल, का. रामजी आदि लोग रहें।