40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

गाजीपुर : मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

गाजीपुर : मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

खानपुर।
अंकित मिश्रा 
तहलका 24×7 
             थाना क्षेत्र के मढ़िया निवासी अजित कुशवाहा (26) पुत्र मेवालाल कुशवाहा को बीते 28 फरवरी को मामूली विवाद में कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। घटना की सुचना पर पहुंची खानपुर पुलिस ने पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल में जुट गयी थी।
घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया था। पीड़ित के परिजनों द्वारा पुनः उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसका इलाज चल रहा था कि बीती रात अचानक उसकी तबियत बिगड़ गयी और इलाज के दौरान ही उसका मौत हो गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। हॉस्पिटल कर्मियों की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की जानकारी जैसे ही खानपुर पुलिस को हुई तो गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मृतक अजित का शव उसके घर आने पर उसकी माता ज्ञानती देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी सैदपुर विजय आनंद शाही द्वारा स्थलीय निरिक्षण किया गया। मृतक अजित दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था और अभी उसकी पंद्रह मई को शादी होनी थी। मृतक अजित घर पर ही रहकर फिनो बैंक चलाता था। थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा ने बताया की पीड़ित की सूचना पर पूर्व में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही थी।अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गयी है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37409088
Total Visitors
387
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This