35.1 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

गाजीपुर : युवती से छेड़खानी करने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज 

गाजीपुर : युवती से छेड़खानी करने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज 

खानपुर।
अंकित मिश्रा 
तहलका 24×7 
           थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती ने खानपुर थाने पर लिखित शिकायत देते हुए क्षेत्र के तेतारपुर गांव निवासी सोनू राजभर पर आरोप लगाते हुए बताया कि ज़ब वह सुबह करीब आठ बजे घर में अकेले सो रही थी तो घर में अकेले होने का फायदा उठाकर सोनू राजभर घर में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी का प्रयास करने लगा लेकिन इतने में युवती जग गयी और इसका विरोध करते हुए शोरगुल मचाया। युवती की आवाज सुन आसपास के लोग इकठ्ठा हो गये लेकिन मौके का फायदा उठाकर सोनू फरार हो गया।
पीड़िता ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची खानपुर पीआरवी ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया।पीड़िता इसकी लिखित सूचना खानपुर पुलिस को देकर जैसे ही घर पहुंची कि गांव निवासी गंगा देवी पत्नी सुरेश व मालती देवी पत्नी मोनू व संतार पत्नी निजई द्वारा उसे अपना शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाते हुए मारपीट की गयी। पीड़िता तत्काल पुनः इसकी सुचना खानपुर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है पीड़िता से मिली शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37408500
Total Visitors
427
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This