गुमशुदा मां बेटे को बदायूं से बरामद कर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश कुमार
तहलका 24×7
घर से नाराज होकर अपने पुत्र के साथ निकली विवाहिता को पुलिस ने सकुशल बदायूं से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।उल्लेखनीय है कि 8 फरवरी को पारिवारिक विवाद के चलते तथा काम के सिलसिले में महिला अपने पुत्र के साथ घर से बिना बताए कहीं चली गई थी।

परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका। महिला की सास द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। प्रभारी निरीक्षक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी कठिराव सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की।

फूलपुर प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को पुलिस टीम ने सोशल मीडिया, सर्विलांस सेल तथा सीसीटीवी कैमरों की सहायता से अथक प्रयास करते हुए जनपद बदायूं के दबेतुआ गांव से गुमशुदा महिला नेहा कन्नौजिया (30) उनके 6 वर्षीय पुत्र रोशन को बरामद किया गया।








