41.7 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

गुरुक्षेत्र फाउंडेशन ने मनाया पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

गुरुक्षेत्र फाउंडेशन ने मनाया पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              गुरुक्षेत्र फाउंडेशन ट्रस्ट के संरक्षक इंद्रदमन उपाध्याय ने घोषणा की कि श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री सत्यनारायण संपूर्ण कथा, सुंदरकांड, दीप महोत्सव एवं कंबल वितरण कार्यक्रम जौनपुर के विभिन्न जगहों पर किया जाएगा।
बताया कि गुरुक्षेत्र फाउंडेशन की ओर से जिले के 11 विभिन्न स्थानों पर सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। जिसमें 18 जनवरी से 20 जनवरी तक का कार्यक्रम गोमती तट स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर, गोपी घाट तथा दो दिवसीय कार्यक्रम पश्चिम वाहिनी घाट, बलुआ पर किया गया। जिसमें तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने दीप प्रज्वलित करके किया। दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी अखिलेश उपाध्याय व बलुआ ग्राम प्रधान बृजकेशर यादव ने श्री राम मंदिर पर विधिवत पूजा पाठ करके किया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों की मौजूदगी में 50 जरूरतमंद को कंबल वितरित किया गया।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी (सेवानिवृत) अनिल कुमार सिंह, पं. सुभाष दुबे, ट्रस्ट के संस्थापक आलोक उपाध्याय, अध्यक्ष विमलेश उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, बृजेश उपाध्याय, शुभम चतुर्वेदी, अनुपम उपाध्याय, धीरज उपाध्याय, मुन्ना उपाध्याय, आंचल विश्वकर्मा, संध्या चौबे सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37398398
Total Visitors
692
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This