28.1 C
Delhi
Monday, October 6, 2025

गोंडा में बेपटरी हुई चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन

गोंडा में बेपटरी हुई चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन

# 14 डिब्बे पटरी से उतरे, चार की मौत, कई घायल, राहत एवं बचाव कार्य जारी

गोंडा।
तहलका 24×7.                                                             उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा में गोंडा-मनकापुर रेलखंड के बीच गुरुवार को भीषण ट्रेन हादसा हुआ। चन्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में चार लोगों के मौत की खबर है, जबकि 14 लोग जख्मी हो गए।जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 15904 चण्डीगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही थी।

हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास दो डिब्बे बेपटरी हुए, उसके बाद 12 डिब्बे और पलट गए है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है।उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने व घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

सीएम के निर्देश पर आसपास के जिलों के सभी अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए हैं।पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर मोतीगंज-झिलाही स्टेशनों के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के हादसे के बाद रेल यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पलाइन नम्बर

लखनऊ-8957409292
गोंडा-8957400965
सीवान-9026624251
छपरा-8303979217
देवरिया सदर-8303098950 जारी किया गया।
हादसे के बाद ऐसे यात्री जो किसी भी तरह से घायल होने से बच गए थे। वो अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। हादसे के बाद राहत व बचाव कार्य जारी है। आसपास के अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। घटना के बाद अफसर स्थल पर पहुंच गए हैं और लोगों को निकाल रहे हैं। खबर जारी किए जाने तक घटना में चार यात्रियों के मौत की पुष्टि हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद हैं। रेलवे के सभी अफसर घटनास्थल पर हैं और राहत व बचाव कार्य में सक्रिय हैं। हादसे में घायलों व मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के बाद कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। हताहतों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। राहत व बचाव के कार्य में लोग लगे हुए है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप दरभंगा। तहलका 24x7        ...

More Articles Like This