14.1 C
Delhi
Tuesday, November 11, 2025

घर में रखे अवैध पटाखों में धमाके से उड़ी छत, दो की मौत

घर में रखे अवैध पटाखों में धमाके से उड़ी छत, दो की मौत

बदायूं।
तहलका 24×7
              उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उसावां थाना इलाके के नगरिया चिकन गांव स्थित एक घर में रखे पटाखों में अचानक तेज धमाका हुआ। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि घर की छत उड़ गई। जिसके बाद मलबा गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका जाहिर की जा रही है।मौके पर जेसीबी से रेस्क्यू कर दबे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
हादसे में दो बच्चों के घायल होने की बात कही जा रही है जिनको अस्पताल भेजा गया। यहां के रहने वाले उमेश पुत्र वीर सहाय आतिशबाजी बनाने का कार्य किया करते थे। उन्हें किसी शादी में अपनी आतिशबाजी लेकर जाना था, घर में काफी मात्रा में आतिशबाजी रखी हुई थी। जिसमें अचानक धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर का लिंटर ही नीचे आ गया। घटना में उमेश व मनोज की मौत हो गई। मौके पर बचाव कार्य जारी है। कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
मौके पर एसडीएम धर्मेंद्र सिंह पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की मॉनिटरिंग करते रहे। घटना की जानकारी मिलते ही दातागंज सीओ केके तिवारी, प्रभारी निरीक्षक उसावा वीरपाल सिंह, हजरतपुर थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अलापुर प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह भी फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गए। धमाके की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह भी पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद जौनपुर।  गुलाम साबिर तहलका 24x7               मीरगंज थाना...

More Articles Like This