प्रेमिका के लिए पत्नी को पीटकर मार डाला

प्रेमिका के लिए पत्नी को पीटकर मार डाला

# घर के पीछे गड्ढा खोदकर दफना दी लाश, मां बोली बेटे को फांसी दो                       

मथुरा। 
तहलका 24×7
              प्रेमिका के लिए युवक ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को घसीटकर घर के पीछे ले गया, वहां गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। माता-पिता ने बहू के बारे में पूछा तो आना-कानी करने लगा। अनहोनी की आशंका पर पिता ने पुलिस बुला ली।पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया।यमुना पार थाना क्षेत्र में सुखदेव नगर में विजय (32) अपनी पत्नी रेखा (28) व माता-पिता के साथ रहता है।
रेखा बलदेव थाना क्षेत्र के बरौली की रहने वाली थी। विजय और रेखा की शादी 11 साल पहले हुई थी। दोनों की 6 बेटियां भी हैं। विजय का प्रेम प्रसंग गांव की ही एक युवती से चल रहा था। इसकी भनक रेखा को लग गई, जो हत्या का कारण बन गई।पुलिस के अनुसार इसे लेकर पति-पत्नी में आए दिन झगड़े होते रहते थे। रेखा ने विजय को प्रेमिका से मिलने से रोका तो वह आपा खो बैठा।विजय रेखा को पीटने लगा। उसने तब तक उसे पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना के दौरान परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे।
हत्या के बाद विजय पत्नी की लाश को घसीटकर घर के पीछे ले गया। वहां उसने गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। इसके बाद घर पर आकर लेट गया। सुबह मां अनीता देवी ने विजय से बहू के बारे में पूछा तो वह आनाकानी करने लगा। पिता प्रकाश ने भी रेखा के बारे में पूछा तब भी वह कोई जवाब नहीं दे सका, इस पर पिता को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला ली। पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। बताया कि रेखा की हत्या कर शव को दफना दिया है।
मां अनीता देवी ने बताया कि बेटे ने बहू की हत्या कर दी। रात को खा-पीकर दोनों सोए थे। हम बाहर सोए थे। रात में क्या हुआ, हमें नहीं पता। सुबह जानवरों को चारा डालने के लिए जगे, बेटे से बहू के बारे में पूछा तो कहने लगा कि मुझे नहीं पता। बहू रोज सुबह उठती थी, खाना बनाती थी।
आज उसके न दिखने पर शक हुआ। कहा बेटे को फांसी मिलनी चाहिए। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेखा के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Previous articleघर में रखे अवैध पटाखों में धमाके से उड़ी छत, दो की मौत
Next articleवक्फ बिल के विरोध में विरोध प्रदर्शन, आत्मदाह की कोशिश, शहर में हाई अलर्ट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?