36.1 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत

चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत

# भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने में जुटे राष्ट्रीय अध्यक्ष, बदलापुर के उमरीकला गांव में लोगों से मांगा समर्थन

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
             लोकसभा चुनाव को अब महज 15 दिन बाकी है। 25 मई को छठवें चरण में मतदान होना है। ऐसे में सभी राजनैतिक दलों के लोग अपने-अपने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दे रहे हैं। चाहे भाजपा प्रत्याशी हो या इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी या फिर बसपा प्रत्याशी सभी जनसंपर्क अभियान को जोर देकर जनता के दिलों तक पहुंचना चाह रहे हैं। इसी क्रम में जौनपुर से अपना भाग्य आजमा रहे समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह भी तेजी से जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं।
शुक्रवार को अशोक सिंह ने भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले बदलापुर विधानसभा के उमरी कला गांव में जनसंपर्क कर ब्राह्मण वोटरों को साधने का काम किया। उमरी कला गांव में अशोक सिंह के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ इस तरफ साफ इशारा कर रही है कि अशोक सिंह भाजपा के प्रत्याशी के लिए नई चुनौती बनकर खड़े हैं।
चर्चा है कि धनंजय सिंह की पत्नी का टिकट कटने से नाराज ठाकुरों का समर्थन तो अशोक सिंह को मिल ही रहा है और अब ब्राह्मणों का समर्थन मिलने से चुनावी लड़ाई दिलचस्प बन गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37444002
Total Visitors
584
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल # संगठन की बजाय जातिगत जमीन पर प्रत्याशी के चेहरे पर...

More Articles Like This