42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

छेड़छाड़ से आहत युवती ने लगाई फांसी

छेड़छाड़ से आहत युवती ने लगाई फांसी

# परिजन बोले- गैर समुदाय का युवक करता था परेशान

कानपुर।
तहलका 24×7 
             हरबंश मोहाल में गैर समुदाय के युवक की छेड़छाड़ से आहत युवती ने बुधवार देर शाम फंदे से लटकर जान दे दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिजनों ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र निवासी प्राइवेट कर्मी ने बताया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी ने बुधवार देर शाम फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त वह अपने बड़े बेटे के साथ ड्यूटी गये थे, जबकि उनकी पत्नी और दो बेटियां घर पर ही थीं। उन्होंने बताया कि बेटी छेड़छाड़ से परेशान थी। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को इलाके में रहने वाला एक गैर समुदाय का युवक करीब तीन माह से परेशान कर रहा था। उसकी मौत के बाद छोटी बेटी ने इसकी बात की जानकारी दी कि इलाके का युवक उसे आते-जाते अश्लील कमेंट करता था और कई बार उसका हाथ तक पकड़ लिया था।
दो दिन पहले भी युवक ने बाजार जाते वक्त हाथ पकड़कर अश्लील कमेंट किया था। सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। हरबंश मोहाल थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि हुई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37400425
Total Visitors
987
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This