34.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

जमीनी विवाद में सौतेले भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला 

जमीनी विवाद में सौतेले भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला 

गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                    थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में शनिवार रात एक युवक को उसके सौतेले भाई ने धारदार हथियार व लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राजेपुर गांव निवासी जिलाजीत (25) व उसके सौतेले भाई के बीच भूमि व मकान बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि शनिवार की देर रात जिलाजीत घर के बाहर दरवाजे पर सोया था। इस दौरान उसके सौतेले भाई ने जिलाजीत पर धारदार हथियार व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। भाई के हमले से जिलाजीत का सिर फट गया और वह बेहोश हो गया।
घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ फरार हो गया। इस बाबत थानाध्यक्ष गौरा बादशाहपुर रमेश कुमार ने बताया कि घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। तहरीर मिलने मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37432289
Total Visitors
256
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This