40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जयपुर : गोगामेड़ी मर्डर केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

जयपुर : गोगामेड़ी मर्डर केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

# शूटरों के लिए जयपुर में इंतजाम करने वाले को पुलिस ने दबोचा

जयपुर, राजस्थान। 
तहलका 24×7 
            राजस्थान पुलिस ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के सिलसिले में हरियाणा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि गोगामेड़ी हत्याकांड के साजिशकर्ताओं में शामिल आरोपी रामवीर जाट को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। यह हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सुरेती पिलानियां गांव का रहने वाला है। राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ ने अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी थी।
पुलिस के अनुसार नितिन फौजी के लिए जयपुर में पूरी व्यवस्था रामवीर ने की थी। उन्होंने बताया कि ये दोनों दोस्त हैं, वारदात के बाद रामवीर ही आरोपी नितिन और रोहित को मोटरसाइकिल पर लेकर बगरू टोल प्लाजा से आगे गया और उन्हें राजस्थान रोडवेज की नागौर डिपो की बस में बिठाया था। रामवीर और नितिन फौजी आसपास के गांव के रहने वाले हैं। दोनों ने 12वीं तक साथ में ही पढ़ाई की है, इसके बाद नितिन 2019-20 में फौज में भर्ती हो गया था। वहीं रामवीर ने विल्‍फ्रेड कॉलेज में एडमिशन ले लिया था। इस साल अप्रैल में एमएससी की परीक्षा देने के बाद रामवीर गांव रवाना हो गया था, वहीं नितिन फौज से छुट्टी लेकर घर आया हुआ था।9 नवंबर को नितिन और उसके साथियों ने महेंद्रगढ़ के सदर थाना पुलिस पर फायरिंग की थी। इस दौरान आरोपी वहां से फरार हो गए थे। फरारी के दौरान नितिन ने रामवीर को जयपुर भेज दिया था।
पुलिस के अनुसार इस मामले में रामवीर एवं एक अन्य संदिग्ध आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने रामवीर को उसके घर से गिरफ्तार किया। कमिश्‍नर बीजू जॉर्ज जोसफ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। वहीं घटना में शामिल मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस की टीम रोहित राठौड़ से जुड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है और उसके घर के बाहर भी पुलिस की टीम मौजूद है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि रोहित किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। रोहित पहले भी पोक्सो एक्ट में जेल जा चुका है। इस घटना के बाद कॉलोनी के लोग भी अचंभित हैं। इस गोली कांड में एक स्‍कूटी सवार भी घायल हो गया था। घायल हेमराज रैगर का एसएमएस अस्पताल में इलाज जारी है।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद प्रदेश भर में बंद का आह्वान किया गया था और जगह-जगह इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किए गए थे। समाज और संगठन का कहना था कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।राजस्थान पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मामले को लेकर एसआईटी गठित की थी। साथ ही आरोपियों पर 5 लाख रुपये की इनामी राशि की भी घोषणा की गई थी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37409004
Total Visitors
392
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This