जामुन तोड़ते समय करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र के सोंगर गांव में मंगलवार को एक अधेड़ की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा लोहे की सरिया से जामुन तोड़ने के दौरान हाई टेंशन तार से सरिया छू जाने के दौरान होना बताया जा रहा है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

गांव निवासी नासिर (50) पुत्र अब्दुल बारी दोपहर में लोहे की सरिया से जामुन तोड़ रहे थे। जामुन के पेड़ के ऊपर से 11 हजार लाइन का तार गुजरा है। जामुन तोड़ने के दौरान सरिया तार से छू गया। जिसमें करंट उतर जाने से नासिर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों को कोहराम मच गया।

नासिर की मौत के बाद उनकी पत्नी दहाड़ें मार कर रो रही हैं कि अब किसके सहारे कटेगा रौनक का बुढापा क्यों कि ये दम्पति संतान विहीन हैं। इनकी कोई संतान नही है, पति पत्नी का एक दूसरे के सहारे बुढापा काट रहे थे। अचानक मृत्यु के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।








