लूट गैंग डी-55 का गैंग लीडर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

लूट गैंग डी-55 का गैंग लीडर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
               पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे गैंग बस्टर अभियान में पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली।
पुलिस टीम ने बुधवार को मड़वा मोहिद्दीनपुर से लूट गैंग संख्या डी-55 के गैंग लीडर व थाने के हिस्ट्रीशीटर संख्या 66A, अपराधी राकेश सिंह उर्फ पप्पू पुत्र स्व. जगन्नाथ सिंह निवासी मड़वा मोहिद्दीनपुर को शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल आशंका के दृष्टिगत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेजा गया।
Previous articleअनियंत्रित ट्रक विद्युत पोल व कार से टकराकर मकान में घुसी
Next articleसंदिग्ध अवस्था में युवक की मौत से मचा कोहराम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?