19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

जेल से छूटे युवक पर बरसाई गोलियां

जेल से छूटे युवक पर बरसाई गोलियां

नवादा।
तहलका 24×7
              बिहार में लगातार हत्याओं का दौर जारी है। एक बार फिर युवक को गोलियों से छलनी कर दिया गया। यहां पुरानी रंजिश को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।नवादा नगर थाना क्षेत्र के गोपाल नगर के समीप बीती रात वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान गोपाल नगर निवासी रामपदारथ यादव  के पुत्र काजू कुमार (18) के रूप में हुई।
घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। इलाके में दहशत का माहौल हो गया।आरोपियों ने 10 दिन पहले धमकी दी थी कि बेटे की गोली मारकर हत्या कर देंगे और ऐसा ही किया। तीन युवक नीतीश कुमार, रोहित कुमार और सोनू कुमार बाइक से आए थे उन्होंने गोली मारकर हत्या कर दी। जैसे ही युवक को गोली मारी गई, उसे स्थानीय लोगों के द्वारा नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई। स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सदर अस्पताल से उठाकर रामनगर मोहल्ला के समीप सड़क पर रखकर जाम कर दिया। इस दौरान रात एक बजे तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम को हटाया गया।
बताया जाता है कि कुछ महीने पूर्व एक युवक की चाकू गोदकर हत्या हुई थी। जिसमें काजू कुमार का नाम सामने आया था।
कुछ लोगों का कहना है कि घटना से गुस्साए लोग ताक में बैठे थे। ज्योंही काजू अकेला मिला उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।सदर डीएसपी हुलास कुमार ने कहा कि सूचना मिली थी कि गोपाल नगर के पास एक युवक को गोली मार दी गयी है। नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गोली लगे युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कहा हत्या का कारण पुरानी रंजिश है, मृतक के नाम से थाने में प्राथमिकी दर्ज थी। तीन महीने पहले वह जेल से छूटा था।परिजनों ने बताया कि उसी को लेकर इसे गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। उन्होंने कहा एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This