मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर की हत्या

मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर की हत्या

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
                कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में बुधवार की देर रात मामूली विवाद ने भयावह रुप ले लिया। बड़े भाई ने गला दबाकर छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया।
गांव निवासी विजय राज यादव के 24 वर्षीय पुत्र सुदर्शन यादव का बुधवार रात अपने बड़े भाई प्रवीण यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान प्रवीण ने सुदर्शन का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपित प्रवीण यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरु कर दी।क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मारपीट के दौरान एक युवक की मौत हुई है। आरोपित को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
Previous articleइंचार्ज गए तो चौकी बंद! “ताला मॉडल पुलिसिंग” पर उठे सवाल
Next articleश्री विश्वनाथ कॉलेज में वार्षिक पत्रिका ‘ईशान’ का विमोचन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?