35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

जेसीआई चेतना ने धूमधाम से मनाया मातृ दिवस

जेसीआई चेतना ने धूमधाम से मनाया मातृ दिवस

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            जेसीआई जौनपुर चेतना ने धूमधाम से मातृ दिवस मनाया गया। संस्था अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने इस अवसर पर सदस्यों के बीच कई तरह के प्रतियोगिता आयोजित की तथा बच्चों का डांस कंपटीशन करा कर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।उन्होंने कहा कि आज का दिन सभी के लिए विशेष है सभी लोग अपने बच्चों और अपने माता को आज विशेष तौर पर याद करते हैं और अपनी मां के लिए कुछ स्पेशल करते हैं।
सभी सदस्यों ने मिलकर केक काटते हुए मातृ दिवस की एक दूसरे को बधाई दिया। नगर के प्रतिष्ठित होटल पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम अंजू जायसवाल तथा द्वितीय स्थान शिल्पी जायसवाल को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में सचिव मीरा अग्रहरि, कार्यक्रम संयोजक ज्योति श्रीवास्तव, संचिता बैंकर, चेतना साहू, अनीता सेठ, शिल्पी जायसवाल, सारिका सेठ, देवेंद्र सिंह, ममता केसरवानी, कुसुम जायसवाल, चंदा बरनवाल, शालिनी सेठ, ज्ञानेश्वरी गुप्ता, किरण जायसवाल, शारदा गुप्ता, ममता कश्यप आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव मीरा अग्रहरि ने किया। संयोजक ज्योति श्रीवास्तव और संचिता बैंकर ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37396796
Total Visitors
403
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This