44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जेसीआई ने शुरू किया निःशुल्क प्याऊ 

जेसीआई ने शुरू किया निःशुल्क प्याऊ 

शाहगंज, जौनपुर। 
सौरभ आर्य 
तहलका 24×7 
            नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी की ओर से भीषण गर्मी से निजात दिलाने के प्रयास में जेसीज चौक स्थित जेसीज बूथ पर निःशुल्क शीतल पेयजल प्याऊ का शुभारंभ किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने फीता काटकर प्याऊ का उद्घाटन किया। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना की।
अध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि ने बताया कि चिलचिलाती गर्मी में किसी प्यासे को जल पिलाना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। इसी के मद्देनजर संस्था के पूर्व अध्यक्ष जेसी रविकांत जायसवाल की माता स्वर्गीय प्रमीला देवी की पुण्य स्मृति में हर वर्ष जेसीज बूथ पर शीतल पेयजल प्याऊ लगाया जाता है। पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने कहा कि यह प्याऊ गर्मी भर चलेगा और राहगीरों को राहत पहुंचाएगा।
मुख्य अतिथि ने कहा कि संस्था का प्रयास अत्यंत पुनीत है। उन्होंने नगरवासियों से ऐसे और भी प्याऊ लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने घरों की छतों और अपने घर के बाहर पशु पक्षियों के लिए भी पानी का बर्तन रखना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक कार्तिक अग्रहरी ने सभी का आभार जताया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा, अभिषेक अग्रहरि, रवींद्र दुबे, अविनाश जायसवाल, आशीष जायसवाल, निर्भय जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, उज्जवल सेठ, अनूप सेठ, आशीष प्रीतम, आशीष सोनी, अनूप गुप्ता, रवि अग्रहरि, जेजे चेयरमैन आर्यन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37428721
Total Visitors
527
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विपक्ष पर जमकर गरजे अमित शाह

विपक्ष पर जमकर गरजे अमित शाह # मछलीशहर प्रत्याशी के पक्ष में मंगा समर्थन  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24x7         ...

More Articles Like This