34.1 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जॉब फेयर के तहत 11‌ विद्यार्थियों का चयन

जॉब फेयर के तहत 11‌ विद्यार्थियों का चयन

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
           वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल में जॉब फेयर का महीना शुरू हो गया है। जिसके तहत इंडिया फर्स्ट लाइफ इंसोरेन्स कंपनी की हायरिंग तीन चरणों में हुई। पहले प्री प्लेसमेंट टॉक, जनरल टेस्ट में 20 छात्रों का चयन हुआ।
इसके  बाद उन छात्रों का साक्षात्कार हुआ, जिनमें अमन, पीयूष, दिव्यांशु, अंशिका, आदिति, आराध्या, शनेहा, ज़या, अर्सलान, हर्ष, आकृति समेत 11 छात्रों का चयन हुआ। इस हायरिंग में 70 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह चयनित छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
गुरुवार की हायरिंग का नेतृत्व प्रो. प्रदीप कुमार समनव्यक प्लेसमेंट सेल ने किया। इस कार्यक्रम में अशोक कुमार यादव, दिलीप कुमार यादव ,, श्याम त्रिपाठी, यत्नदीप दुबे, विकाश कुमार यादव, अनुशा वर्मा, प्रकृति गुप्ता, सरिता सिंह, गरिमा पांडे, राहुल झा, श्रेया मिश्रा, शुभम कुमार, सौरभ तिवारी, आकाश कुमार, नवनीत मौर्य आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37404219
Total Visitors
585
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This