44 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर 

जौनपुर : अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर 

चंदवक।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत कोइलारी गांव में भीटा खाते की जमीन पर बने मकान को एसडीएम के निर्देश पर बुलडोजर से गिरवा दिया गया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।चंदवक थाना क्षेत्र के कोइलारी गांव निवासी जैकेश कुमार ने उप जिलाधिकारी केराकत नेहा मिश्रा के यहां प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही कैलाश सिंह द्वारा भीटा खाते की जमीन पर निर्माण करवा लेने का आरोप लगाया था।
एसडीएम ने इस प्रकरण की जांच करवाई तो मामला सही पाया गया। रविवार को दोपहर में एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा के निर्देश पर तहसीलदार केराकत मूसा राम अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे और उक्त अवैध निर्माण को जेसीबी से गिरवा दिया गया।एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा ने बताया कि भीटा खाते पर निर्माण करवाने वाले व्यक्ति को एक महीने का समय दिया गया था कि खुद से गिरवा लें। लेकिन उसके द्वारा नही किया गया। जिस पर आज यह कार्यवाही की गई है। इस दौरान तहसीलदार केराकत मूसा राम, नायब तहसीलदार अमित कुमार सरोज, हुसैन अहमद व चंदवक थाने की फोर्स मौजूद रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37410439
Total Visitors
392
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

क्वीन के हटते ही फंस गया जौनपुर सीट का चुनावी समीकरण

क्वीन के हटते ही फंस गया जौनपुर सीट का चुनावी समीकरण # भाजपा प्रत्याशी गोमती किनारे बैठकर खोज रहे मोदी...

More Articles Like This