40.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : आठ देशी जिंदा बम और चार किग्रा गांजा के साथ दो कुख्यात बदमाश धराए

जौनपुर : आठ देशी जिंदा बम और चार किग्रा गांजा के साथ दो कुख्यात बदमाश धराए

खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
          क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर गांव के तबेला मैदान से पुलिस ने शनिवार की रात आठ देशी जिंदा बम और चार किग्रा गांजा के साथ दो कुख्यात अन्तर्जनपदीय बदामाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को चलान न्यायालय भेज दिया गया। पकड़े गए बदमाश कई जिलों में पशु क्रूरता, हत्या का प्रयास, चार सौ बीसी, गैंगस्टर सहित विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे थे।
प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर रोहित मिश्रा ने बताया कि वह उप निरीक्षक महेंद्र यादव व हमराहियों के साथ शनिवार की देर रात पटैला मार्ग पर संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त तबेला मैदान में दो बदमाश मौजूद हैं। जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। जानकारी होते ही तत्काल हरकत में आई पुलिस सरकारी वाहन सड़क पर छोड़ मैदान में घेराबंदी शुरू कर दी। मौके से पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पटैला गांव के निवासी हैं। पकड़े गए महमूद अहमद के पास से आठ जिंदा देशी बम बरामद किया गया। छानबीन में उसके खिलाफ जिले के अलावा प्रतापगढ़, फैजाबाद, अमेठी, रायबरेली में कुल 12 संज्ञेय अपराधों के मुकदमे पाये गये। वहीं दूसरा बदमाश मुन्ना उर्फ मोहम्मद जफर के पास से झोले में रखा चार किग्रा गांजा बरामद किया गया। उसके खिलाफ भी जिले के अलावा देवरिया जनपद में कुल सात मुकदमे दर्ज पाये गये।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37429329
Total Visitors
499
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This