जौनपुर : आरएसएस ने अपने शाखा क्षेत्रों में किया पौधारोपण
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाहगंज के तत्वावधान में सभी शाखा क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान नगर प्रचारक पवनजी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्यावरण को विशेष महत्व दिया गया है। प्राचीन काल से ही पर्यावरण के विभिन्न स्वरूपों जैसे वृक्ष, नदियाँ, पर्वत व सागर को देवतुल्य माना जाता है। जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सर्वेश चन्द्र शास्त्री जी ने कहा कि संघ के पर्यावरण विभाग के द्वारा वृक्षारोपण व जल संरक्षण अभियान एवं नगर के एक तालाब को गोंद लिया जायेगा।








