राष्ट्रपति से पुरस्कृत फौजी कौशल किशोर सिंह का निधन

राष्ट्रपति से पुरस्कृत फौजी कौशल किशोर सिंह का निधन

# गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ अन्तिम संस्कार

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
              क्षेत्र के खुदौली गांव निवासी सेवानिवृत्त नायक एवं राष्ट्रपति से वीरता पुरस्कार प्राप्त कौशल किशोर सिंह (79) का बुधवार की रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
कौशल किशोर सिंह को वर्ष 1973 में कश्मीर घाटी में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अदम्य साहस दिखाने पर राष्ट्रपति से सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित किया गया था। बताया जाता है कि ऑपरेशन के दौरान वे घायल अवस्था में बर्फ के नीचे 24 घण्टे तक दबे रहे, जिसके बाद सेना ने उन्हें जिंदा बरामद किया।
उनके पुत्र एडवोकेट कृष्ण केशर सिंह ने बताया कि दिवंगत पिता ने नायक के पद पर रहते हुए देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। निधन की सूचना पर प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार राहुल सिंह के नेतृत्व में खेतासराय थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी।
अंतिम संस्कार गुरुवार को पिलकिछा घाट पर पूरे सम्मान के साथ किया गया।अंतिम संस्कार में प्रबन्धक अनिल कुमार उपाध्याय, मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष गभिरन अजय यादव, दयाशंकर सिंह, मनीष गुप्ता, अभिषेक कुमार, उमेश सिंह, बाल्केशर सिंह आदि लोग शामिल रहे।
Previous articleछठ पूजा को लेकर विधायक ने अधिकारियों को दिया निर्देश
Next articleकरंट से झुलसे बालक की उपचार के दौरान मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?