25.1 C
Delhi
Monday, October 6, 2025

जौनपुर : ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

जौनपुर : ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अमरावती चौराहे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बृहस्पतिवार को प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद हॉस्पिटल में देर रात परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिवार के लोग डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सिकरारा थाना क्षेत्र के रुकुमपुर निवासी अंकिता यादव को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने ऑपरेशन किया उसी दौरान हालत गंभीर हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने मरीज को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाने से पहले ही अंकिता की मौत हो गई। मौत का कारण खून की कमी बताया गया। उधर, हंगामा करने वाले परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण ऐसी घटना हुई है। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हुए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार अखिलेश मिश्रा ने बताया कि देर रात मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप दरभंगा। तहलका 24x7        ...

More Articles Like This