जौनपुर : दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को मारी गोली, वाराणसी रेफर

जौनपुर : दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को मारी गोली, वाराणसी रेफर

मडियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    कोतवाली क्षेत्र के बड़ेरी बाजार के पास बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली युवक के सीने में लगी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। हालत गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के रामनगर द्वितीय निवासी आशीष सरोज (18) पुत्र संजय सरोज बृहस्पतिवार को करीब चार बजे कोतवाली क्षेत्र के बड़ेरी बाजार जा रहा था। बड़ेरी बाजार से पहले बाइक सवार बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली आशीष के सीने में लगी। जिससे वह मौके पर गिर गया। बाइक सवार वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आशीष सरोज को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
Previous articleजौनपुर : ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Next articleजौनपुर : कान्हा की बरही पर भव्य भंडारे एवं भजन संध्या का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?