35.1 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : करेंट की चपेट मे आने से भतीजे की मौत, चाचा घायल

जौनपुर : करेंट की चपेट मे आने से भतीजे की मौत, चाचा घायल

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
           कोतवाली क्षेत्र के बड़ेरी गांव में घर के पीछे गिरे केबल तार को मोड़कर रखते समय विद्युत करेंट की चपेट में आने से जहाँ भतीजे की मौत हो गई। वहीं चाचा गम्भीर रूप से झुलस गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
बड़ेरी गांव निवासी विजय बहादुर सिंह अपने घर के पीछे रात में आंधी तूफान से गिरे केबल तार को सुरक्षा के दृष्टिगत मोड़ रहे थे। केबल तार बीच में कहीं पर कटे होने से विजय बहादुर करेंट की चपेट में आ गए। वहीं चाचा को करेंट से झुलसते देख बचाने के लिए दौड़े भतीजे संतोष सिंह (43) भी करेंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। परिजनों में माँ शान्ति देवी, पत्नी नीलम, पुत्र अंश 14 वर्ष, पुत्र माही 13 वर्ष पुत्री महक 11 वर्ष का रोते रोते बुरा हाल है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37408184
Total Visitors
438
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This