32.1 C
Delhi
Wednesday, March 11, 2026

जौनपुर : कार्यों में शिथिलता बरतने पर छह रोजगार सेवकों को नोटिस 

जौनपुर : कार्यों में शिथिलता बरतने पर छह रोजगार सेवकों को नोटिस 

बक्शा। 
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
                 बक्शा ब्लॉक सभागार में बुधवार को हुई बैठक में एपीओ अंकित सिंह ने रोजगार सेवकों की बैठक में शासन की योजनाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया। मनरेगा कार्य में शिथिलता व बैठक में बार-बार अनुपस्थित होने के कारण दर्जन भर ग्राम पंचायत रोजगार सेवकों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।
कार्यक्रम अधिकारी अंकित सिंह ने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए रोजगार सेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने बताया कि रोजगार सेवक ब्लाक के कुल 1623 आवासों का डिमांड किसी भी हालत में शत प्रतिशत जमा करने व अमृत सरोवर तालाब का चयन का निर्देश दिया। बताया कि गांव में व्यक्तिगत तालाब लाभार्थी का भी प्रयास करें जिन्हें दो लाख की लागत से खोदाई कराया जाना है। एपीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा अभी तक कार्ययोजना कार्रवाई शतप्रतिशत न बनाए जाने पर अगली कार्रवाई में वेतन बाधित करने की बात कही। उन्होंने छह रोजगार सेवकों को नोटिस दिया और जवाब मांगा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This