35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर के नए डीएम बने अनुज कुमार झा

जौनपुर के नए डीएम बने अनुज कुमार झा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
डीएम मनीष कुमार वर्मा का सोमवार देर शाम तबादला हो गया। अब वे गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के डीएम बनाये गए है। जिले के नए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा बनाये गए है। नए डीएम अनुज झा प्रदेश के तेज तर्रार अधिकारियों में गिने जाते हैं।

नवागत डीएम अयोध्या के डीएम रह चुके हैं। 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक निर्णय के जरिए आईएएस अनुज कुमार ने राममंदिर निर्माण का रास्ता साफ कर दशकों पुराने विवाद का पटाक्षेप कर दिया था। निर्णय आने से पहले अयोध्या का माहौल काफी तनावपूर्ण था। यहां रह रहे लोग किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए थे लेकिन जब फैसला आया तो स्थिति सामान्य थी। कहीं से किसी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं आई। इसका क्रेडिट अयोध्या के तत्कालीन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को जाता है। इस घटना ने झा की छवि एक कुशल प्रशासक के तौर पर स्थापित कर दी। यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी अनुज कुमार की क्षमताओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पहले से ही भरोसा था। यही कारण था कि अदालत का महत्वपूर्ण फैसला आने से कुछ माह पहले ही उन्हें अयोध्या जैसे संवेदनशील जिले का कलेक्टर बनाकर भेजा जहां अनुज कुमार सीएम के भरोसे पर खरे उतरे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37422529
Total Visitors
493
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This