41.7 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

जौनपुर : क्षय रोगियों को वितरित किया गया न्यूट्रीशनल किट

जौनपुर : क्षय रोगियों को वितरित किया गया न्यूट्रीशनल किट

# ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के तत्वावधान में हुआ आयोजन 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7     
            प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान एवं टीवी रोगियों के लिए निरंतर कार्यरत सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा मुख्यालय गौरीशंकर मंदिर सिंगरामऊ में मंगलवार को संस्था द्वारा गोद लिए गए 104 टीवी रोगियों को न्यूट्रीशनल किट का वितरण किया गया।
संस्था प्रमुख डॉक्टर अंजू सिंह ने बताया कि जुलाई माह में संस्था द्वारा गोद लिए गए सभी 104 टीवी रोगियों में 90% दवा खत्म हो गई है और वह पूर्णतया स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं बिहार में भी टीवी रोगियों को निरंतर पोषाहार दिया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया उन्होंने सभी टीवी रोगियों को स्वस्थ होने के लिए शुभकामना दी। हम होंगे कामयाब और टीवी हारेगा देश जीतेगा जैसे स्लोगन गाकर सभी का मनोबल भी बढ़ाया उन्होंने संस्था प्रमुख को टीवी मरीजों के लिए किया जा रहे कार्यों के लिए बहुत बधाई दी। कार्यक्रम में तरुण कुमार,  कविता गुप्ता, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ मुन्ना पांडे, रमाशंकर बिंद, भ्रमण यादव, अनिल शर्मा संस्था की कार्यकर्ता सहित सभी टीवी रोगी उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37399844
Total Visitors
932
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This