19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

जौनपुर : खेतासराय पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

जौनपुर : खेतासराय पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               एक माह पूर्व एक महिला का चोरी हुए एटीएम कार्ड, चार हजार रुपए आदि के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। सुबह आठ बजे सोंगर पुलिया के पास से घटना में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि बीते 16 जून को मवई निवासी प्रियंका यादव पत्नी सुनील यादव का पर्स चोरी हो गया था। जिसमें चार हजार रुपए, एटीएम कार्ड, मोबाइल आदि सामान थे। मंगलवार की सुबह दो संदिग्ध लोगों को सोंगर पुलिया पर होने की सूचना पर वह हमराह उप निरीक्षक राकेश सिंह, हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह आदि के साथ मौके पर पहुंचे।
जहां से दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार करने पर तलाशी ली गई तो उनके पास से चोरी की मोबाइल, एटीएम कार्ड और सात सौ रुपए बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमशः आजमगढ़ जिले के अब्दुल कादिर पुत्र इस्तेखार निवासी सिकरौर थाना सरायमीर और अबूसहमा पुत्र हारून निवासी ईशूपुर खानपुर थाना फूलपुर बताया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This