40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : घायल गौवंश के लिए मसीहा बने डाक्टर आलोक

जौनपुर : घायल गौवंश के लिए मसीहा बने डाक्टर आलोक

शाहगंज।
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
             बीती देर रात लखनऊ बलिया राजमार्ग पर नगर के एक पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर की चपेट में आने से घायल गौवंश के लिए डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल मशीहा के रूप में नजर आए। घटना की जानकारी होते ही एक भोज में शामिल डाक्टर पालीवाल भोजन छोड़ घटनास्थल पर पहुंच कर उपचार द्वारा उसे राहत पहुंचाने का प्रयास किया। उनकी कर्तव्य परायणता देख अनायास लोगों के मुंह से सराहना के शब्द निकलने लगा।
गौरतलब हो कि उक्त मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास लावारिश गौवंश उस समय ट्रेलर की चपेट में आ गया, जब चालक उक्त वाहन को पीछे कर रहा था । जिसकी चपेट में आ जाने से वह बुरी तरह से घायल हो उठा। मौजूद लोगों के द्वारा प्रथमदृष्टया घटना की जानकारी सबसे पहले शाहगंज स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पर दी गई जहां चिकित्सक के अभाव में लोगों ने मामले की जानकारी अढ़नपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पर तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डा आलोक सिंह पालीवाल को दी। उस समय वह एक भोज में शामिल थे। घटना की जानकारी होते ही भोजन छोड़ घटना स्थल पर पहुंच गए और लोगों की सहायता से उसका उपचार कर उसे राहत पहुंचाने का कार्य किया। डाक्टर पालीवाल की इस तरह की कर्तव्यपराणता को देख लोगों के मुंह से सराहना के शब्द निकलने लगे ।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37409324
Total Visitors
364
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This