30.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

जौनपुर : चार साल तक लिव-इन में रहने के बाद प्रेमी रचा रहा था दूसरी शादी 

जौनपुर : चार साल तक लिव-इन में रहने के बाद प्रेमी रचा रहा था दूसरी शादी 

# प्रेमिका मौके पर पहुंची, पुलिस की मदद से रूकवाई शादी

केराकत। 
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
           फेसबुक पर हुआ प्यार तो दो बच्चों की मां घर से भागकर प्रेमी की पास पहुंच गई। चार साल प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रही, जिसके बाद प्रेमी शादी करने घर आया। शादी की भनक लगते ही प्रेमिका भी पहुंच गई। थाने पर शिकायत कर दी, जिसके बाद पुलिस ने मंदिर में विवाह करने गए दूल्हे को हिरासत में ले लिया। थाना में देर तक दोनों पक्षों की पंचायत चलती रही।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक जबलपुर में रहता हैं। फेसबुक पर उसकी दोस्ती रांची की रहने वाली महिला से हुई। प्यार परवान चढ़ते ही महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर जबलपुर पहुंच गई और युवक के साथ लिव इन में रहने लगी। चार साल रहने के बाद वह एक दिन घर से गायब हो गई। कुछ दिनों बाद वह वापस आई तो युवक वहां नहीं मिला। युवक यानी प्रेमी घर चला आया था और शादी की तैयारी में जुटा था। बीते सात दिसंबर को उसकी शादी थी। वह शादी करने जौनपुर स्थित एक मंदिर में था। इसी दौरान उसकी प्रेमिका थाने पहुंची और खुद को प्रेमी की पत्नी बताते हुए थाने में तहरीर दी और कहा कि वह दूसरी शादी करने जा रहा है। शिकायत पर पुलिस मंदिर पंहुची जहां उसे हिरासत में ले लिया गया। थाने में दोनों पक्षों की तरफ से पंचायत चल रही है। इस बाबत उपनिरीक्षक जुगल किशोर राय ने बताया कि महिला युवक की पत्नी होने का दावा कर रही है लेकिन युवक इस बात को नकार रहा है, न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37396027
Total Visitors
338
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This