23.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

जौनपुर : चोरी की चार मोबाइल के साथ मोबाइल चोर गिरफ्तार 

जौनपुर : चोरी की चार मोबाइल के साथ मोबाइल चोर गिरफ्तार

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस द्वारा शातिर मोबाइल चोर महताब को चोरी की 04 मोबाइलों के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष मछलीशहर यजुवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा घर में घुसकर मोबाइल चोरी से सम्बन्धित शातिर मोबाइल चोर महताब पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला अलवियाना थाना मछलीशहर को शुक्रवार को ताजुद्दीनपुर पूराफगुई नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चार चोरी की मोबाइलों की बरामदगी की गयी। बरामद मोबाइलों की पहचान मौके पर ही पीड़ितों द्वारा आकर की गयी। अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कैशलैस चिकित्सा सुविधा से वंचित शिक्षणेत्तर संघ ने मुख्यमंत्री समेत अन्य को लिखा पत्र

कैशलैस चिकित्सा सुविधा से वंचित शिक्षणेत्तर संघ ने मुख्यमंत्री समेत अन्य को लिखा पत्र जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7         ...

More Articles Like This