फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर सपा का अल्टीमेटम, संज्ञान न लेने पर आंदोलन की चेतावनी: राकेश मौर्य

फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर सपा का अल्टीमेटम, संज्ञान न लेने पर आंदोलन की चेतावनी: राकेश मौर्य

जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
                समाजवादी पार्टी जिला इकाई की मासिक बैठक सोमवार को सदर चुंगी अलफस्टीनगंज स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत भाजपा नेताओं द्वारा फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।जिला महासचिव आरिफ हबीब ने एजेंडे के माध्यम से सदन को अवगत कराते हुए बढ़ी हुई तिथि के बाद फॉर्म-6, 7 व 8 की समीक्षा, नोटिसों पर आपत्ति निस्तारण तथा एसआईआर प्रक्रिया में आ रही अनियमितताओं पर चर्चा कराई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री मौर्य ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर कार्य को शत-प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से दूसरे चरण में शेष बचे मतदाताओं को सूची से जोड़ने का कार्य एक माह में पूरा किया जाना चाहिए।उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा नेताओं द्वारा फॉर्म-7 का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग कर विशेषकर अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए बीएलओ पर दबाव बनाया जा रहा है।
राकेश मौर्य ने बताया कि इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी, आब्जर्वर एवं रोल आब्जर्वर (कमिश्नर) को लिखित शिकायत देकर घोर आपत्ति दर्ज कराई गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो समाजवादी पार्टी को बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।बैठक के दौरान एसआईआर कार्य में बेहतर योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
वहीं सदर विधानसभा क्षेत्र के चौकियां निवासी विनय एडवोकेट को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई।बैठक को पूर्व विधायक राज नरायन बिंद, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, वरिष्ठ नेता दीपचंद राम, पूर्व प्रमुख जयंती यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में ज़िला व ब्लॉक स्तर के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन आरिफ हबीब ने किया।
Previous articleमुसलमानों का मतदाता सूची से नाम कटवाना भाजपा की गंदी साजिश 
Next articleकिसी भी महिला को बच्चा पैदा करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते: सुप्रीम कोर्ट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?