42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : छह दिनों से अंधेरे में रह रही जनता का टूटा सब्र का बांध

जौनपुर : छह दिनों से अंधेरे में रह रही जनता का टूटा सब्र का बांध

# आधी रात को हाई-वे जाम कर आक्रोशितों ने किया विरोध प्रदर्शन 

मछलीशहर।
तहलका 24×7
           आधा कस्बा बीते छह दिनों से अंधेरे में है। महादेव सिन्हा मार्ग पर लगा ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पांच मोहल्लों में बिजली-पानी का संकट गहरा गया है। कम क्षमता के ट्राली ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास भी असफल नहीं हुआ। इससे आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार की रात में करीब लगभग 11 बजे नंदलालपुरा के पास हाई-वे जाम कर दिया। कुछ देर बाद पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।
सड़क पर धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों का कहना था कि विद्युत निगम की लापरवाही के कारण एक सप्ताह से बिजली, पानी के संकट से बड़ी आबादी जूझ रही है। छह दिन बीतने के बाद भी अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया। सड़क जाम करने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने लोगों को समझाकर शांत कराया। उनके आश्वासन के बाद आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन थोड़ी ही देर के बाद फ्यूज उड़ने से फिर से बिजली गुल हो गई। इससे नाराज व्यापारी शनिवार को सराय मोहल्ले में एकत्र हुए और विद्युत निगम के अफसरों की कार्य प्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया। इस मौके पर बड़े पैमाने पर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीवनलाल अग्रहरि ने कहा कि छह दिनों से नगर के पांच वार्ड में बिजली और पानी के संकट से लोग परेशान हैं। राजकुमार पटवा, राजेश अग्रहरी, लालजी पटवा आदि व्यापारियों ने कहा कि विद्युत निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37414788
Total Visitors
1065
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This