35.1 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने पीटा किया मरणासन्न

जौनपुर : छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने पीटा किया मरणासन्न

गौरा बादशाहपुर। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                 थाना क्षेत्र के हनुवडी गांव में दबंग द्वारा किशोरी के साथ छेड़खानी करने का विरोध करने पर लाठियों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। मामला मंगलवार की सुबह का है।
गांव के कुछ लोग गरीब हरिजन की लड़की के साथ जबरदस्ती छेड़खानी कर रहे थे जिसका वह लड़की विरोध कर रही थी। लड़की की चीख पुकार सुनकर ट्रैक्टर लेकर उसी रास्ते से गुजर रहे मोहन यादव 58 वर्ष ने जब इस बात का विरोध किया तो दबंगों ने उसे लाठियों से पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों की पिटाई से मोहन लाल यादव मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़े। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा उन्हें अचेतावस्था में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
इस मामले को पुलिस जमीनी विवाद का मामला बात रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गौरा बादशाहपुर देवानंद रजक ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटित हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37407912
Total Visitors
434
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This