19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

जौनपुर : जरूरतमंद युवतियों को हुनरमंद बनाना प्रशंसनीय- गीता

जौनपुर : जरूरतमंद युवतियों को हुनरमंद बनाना प्रशंसनीय- गीता

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               15 दिवसीय नि:शुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर समर कैंप बुधवार को संपन्न हुआ। शिविर में बालिकाओं और युवतियों को सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया। जेसीआई शाहगंज शक्ति व डीएस कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आयोजित समर कैंप के समापन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने प्रतिभागियों को उपहार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम संयोजक प्रशिक्षिका दीपिका सिंह ने प्रशिक्षु बालिकाओं को संबोधित करते हुआ कहा कि इस समर कैंप में सीखे गए हुनर का सदुपयोग कर वो आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि यहां सिखाई गई सिलाई और कढ़ाई की कला जीवन में बहुत काम आयेगी और बालिकाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने समर कैंप की सफलता पर आयोजकों को बधाई दी। कहा कि युवतियों सिलाई कढ़ाई में पारंगत होकर इसका सदुपयोग करके कामयाब हो सकती हैं। अंत में प्रशिक्षु बालिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

संचालन संस्था की अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने किया। सह कार्यक्रम निदेशक एकता नीलम ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में श्रद्धा सोनी, वंदना गुप्ता, सुमन सिंह समेत प्रशिक्षु युवतियां और उनके अभिभावक मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This