जौनपुर : रक्तदान के लिए युवाओं को करें जागरूक- डॉ. शैलेश मिश्र
# ‘रक्तदान का महत्व’ विषय पर आयोजित किया गया वेबिनार
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शासन के निर्देशानुसार कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के संरक्षकत्व में फार्मेसी विभाग, मिशन शक्ति और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘विश्व रक्तदान दिवस’ के उपलक्ष्य में एक दिवसीय वेबिनार “रक्तदान का महत्व” विषय का आयोजन किया गया।

वेबिनार के मुख्य वक्ता डॉ. शैलेश मिश्र, आयुष विभाग, भुवनेश्वर ने रक्तदान के महत्व को बखूबी समझाया। उन्होंने कहा कि चार्ल्स रिचर्ड पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 14 जून को रक्तदान दिवस के रूप में सार्थक सिद्ध किया और इसे कायम रखने के लिए हमें प्रण लेने एवं शरीर के मूल तत्व रक्त को संचय करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर हम स्वस्थ हैं और रक्त दान करते हैं तो हम कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। कार्यक्रम समन्वयक व नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से नये दृष्टिकोण का विकास होता है।



















