13.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

जौनपुर : जलालपुर सड़क दुर्घटना में मृत लोगों को प्रसपा ने दी श्रद्धांजलि

जौनपुर : जलालपुर सड़क दुर्घटना में मृत लोगों को प्रसपा ने दी श्रद्धांजलि

जौनपुर।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24×7
                 प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की जिला कार्य समिति की एक बैठक जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में “गांव-गांव पांव-पांव” अभियान द्वारा जनमानस तक प्रसपा की नीति पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता को पूरी मेहनत एवं लगन के साथ “गांव-गांव पांव-पांव” अभियान को सफल बनाने के लिए लग जाना है। यह यात्रा 3 चरणों में संपन्न होगी पहले चरण में यह यात्रा 10 से 14 फरवरी, दूसरे चरण में 20 से 25 फरवरी एवं तीसरे चरण में 3 मार्च से 8 मार्च तक संपन्न होगी। सभी से अपील है कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरी ताकत के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएं। बैठक में सरायख्वाजा थाना के उन 7 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की गई जो जलालपुर के समीप वीभत्स सड़क दुर्घटना के शिकार हुए थे।

वहीं पूर्व दर्जा प्राप्त राज मंत्री संगीता यादव को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। बैठक में डॉ जय सिंह मोरिया जिला उपाध्यक्ष, हाजी निहाल अंसारी प्रमुख महासचिव, महताब सिद्दीकी नगर अध्यक्ष, ओम प्रकाश यादव विधानसभा अध्यक्ष, अरशद अंसारी जिला सचिव, दिलीप यादव सदर विधानसभा उपाध्यक्ष, आलोक कुमार यादव, फैयाज अहमद, सेफाहत अली, नगर उपाध्यक्ष जमालुद्दीन अंसारी, मोहम्मद इस्लाम आदि लोग उपस्थित रहे।
Feb 10, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This