41.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : जिला मजिस्ट्रेट ने किया जनपद में धारा 144 लागू

जौनपुर : जिला मजिस्ट्रेट ने किया जनपद में धारा 144 लागू

# बोर्ड की परीक्षाएं एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए लिया फैसला 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
                  जिला मजिस्ट्रेट ने अवगत कराया है कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-7 लखनऊ के क्रम में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाओं को नकल विहीन एवं शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराये जाने तथा आगामी होली, शब-ए-बारात, श्रीराम नवमी, गुड फ्राइडे़, डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती, ईद-उल-फितर, महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषादराज गुह्य जयंती, ईस्टर सैटरडे, ईस्टर मन्डे, चन्दशेखर जयंती, रमजान का अन्तिम शुक्रवार एवं परशुराम जयंती जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दृष्टिगत सामाजिक व साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखे जाने तथा जनपद में विशिष्ट अतिथि/महानुभावों के आगमन आदि की सुरक्षा व अराजक तत्वों द्वारा विधि विरूद्व समस्त कार्यो को अनिवार्य रूप से रोका जाना आवश्यक एवं अपरिहार्य है।
उक्त के दृष्टिगत धारा-144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तात्कालिक प्रभाव से निषेधाज्ञा पारित किया जाता है। उपरोक्त आदेश जनपद जौनपुर की सीमा में निवास करने वाले तथा प्रवेश करने वाले व्यक्तियों पर आदेश पारित होने के दिनांक से 30 अप्रैल 2023 तक प्रभावी रहेगा। इस आदेश या आदेश के किसी अंश का उल्लंघन भारतीय दंण्ड विधान संहिता की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। उक्त आदेश 27 फरवरी 2023 से लागू किया जाता है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37423961
Total Visitors
669
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This